(1) त, थ, द, ध, न ये उच्चार स्थान की दृष्टि से किस वर्ग में आते हैं ?
उत्तर --- दंत्य
-------------------------------------------
(2) ' ट, ठ, ड, ढ, ण ' ये व्यंजन कौनसे उच्चारण स्थान से हैं ?
उत्तर --- मूर्धन्य
-------------------------------------------
(3) क, ख, ग, घ, ड.| ये उच्चार स्थान की दृष्टि से किस वर्ग में आते हैं ?
उत्तर --- कंठ्य
-------------------------------------------
(4) 'अभिषेक' इस शब्द का सही वर्णविच्छेद क्या है ?
उत्तर -- अ + भ + इ + ष + ए + क
-------------------------------------------
(5) 'क्ष, त्र, ज्ञ, श्र ' ये कौनसे व्यंजन है ?
उत्तर --- संयुक्त
-------------------------------------------
(6) ' साध्वी ' शब्द का पुल्लिंग शब्द क्या है ?
उत्तर --- साधु
-------------------------------------------
(7) ' छाछ ' शब्द का लिंग कौनसा है ?
उत्तर --- स्त्रीलिंग
-------------------------------------------
(8) 'राष्ट्रीय' इस शब्द में लगा हुआ प्रत्यय निम्न में से कौनसा है?
उत्तर -- ईय
-------------------------------------------
(9) 'निर्दोष' शब्द का विलोम क्या है ?
उत्तर --- सदोष
-------------------------------------------
(10) अपने मामा जी को पुरस्कार प्राप्ति हेतु लिखे हुए पत्र को क्या कहा जाता है ?
उत्तर --- घरेलू पत्र
-------------------------------------------
(11) 'शिकायती पत्र' को निम्न में से क्या कहते हैं ?
उत्तर --- औपचारिक पत्र
-------------------------------------------
(12) अध्यापक पद का विज्ञापन देखकर नौकरी प्राप्त करने हेतु कौनसा पत्र लिखा जाएगा।
उत्तर --- आवेदन पत्र
-------------------------------------------
(13) हिमालय सबसे ऊँचा पर्वत है।' ( वाक्य में उद्देश्य कौन-सा हैं ? )
उत्तर --- हिमालय
-------------------------------------------
(14) 'बालक मैदान में खेल रहा है ' ( वाक्य में उद्देश्य कौनसा है? )
उत्तर --- बालक
-------------------------------------------
(15) दिन में उजाला होता है।' ( इस वाक्य का निषेधार्थक वाक्य निम्न में से क्या होगा ? )
उत्तर --- दिन में अंधेरा नहीं होता है।
-------------------------------------------
(16) ' जो अपने काम स्वयं करता है ' उसे क्या कहते है ?
उत्तर --- स्वावलंबी
-------------------------------------------
(17) कहानी' विधा का अध्ययन-अध्यापन करने हेतु किस अध्यापन पद्धति का प्रयोग करना उचित है ?
उत्तर --- कथाकथन
-------------------------------------------
(18) आश्चर्य, शोक, घृणा आदि भावों को प्रकट करने के लिए किस विराम चिह्न का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर --- विस्मयादिबोधक चिह्न
-------------------------------------------
(19) 'उल्टा चोर ' इस कहावत को पूरा करने के लिए निम्न में से कौनसा वाक्यांश उचित है ?।
उत्तर --- कोतवाल को डॉटे
-------------------------------------------
(20) 'बात का धनी' मुहावरे का अर्थ क्या है ?
उत्तर --- वचन का पक्का
-------------------------------------------
(21) 'घर का भेदी लंका ढाए' कहावत का अर्थ क्या है ?
उत्तर --- आपसी फूट से नुकसान होता है।
-------------------------------------------
(22) 'काबुलीवाला' कहानी के रचयिता कौन हैं ?
उत्तर --- रविन्द्रनाथ टैगोर
-------------------------------------------
(23) हिंदी साहित्य में प्रेमचंद को किस उपाधि से जाना जाता है ?
उत्तर --- उपन्यास सम्राट
-------------------------------------------
(24) मध्यकालीन कवि का नाम क्या है ?
उत्तर --- कबीर
-------------------------------------------
(25) हास्य-व्यंग्य लेखक के रूप में किस रचनाकार का नाम प्रसिद्ध है?
उत्तर --- हरिशंकर परसाई
-------------------------------------------
(26) 'कृषि कार्य करने वाला' इस शब्दसमूह के लिए एक शब्द कौनसा है ?
उत्तर --- कृषक
-------------------------------------------
(27) बंदर और बंदरिया छलाँग लगा रहे हैं', इस वाक्य का विधेय क्या है ?
उत्तर --- छलांग लगा रहे हैं
-------------------------------------------
(28) जो अपनी हत्या स्वयं करना चाहे' उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर --- आत्मघाती
-------------------------------------------
(29) 'अनुराग' शब्द का विलोम क्या है ?
उत्तर --- विराग
-------------------------------------------
(30) 'convener' शब्द का हिंदी में सही पर्याय क्या है?
उत्तर --- संयोजक
-------------------------------------------
(31) गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि, सेवासदन, निर्मला के रचनाकार कौन हैं ?
उत्तर --- प्रेमचंद
-------------------------------------------
(32) ' मानसरोवर ' कहानी संग्रह के रचनाकार कौन है ?
उत्तर --- प्रेमचंद
-------------------------------------------
(33) 'विनय-पत्रिका' के रचनाकार कौन हैं ?
उत्तर --- तुलसीदास
-------------------------------------------
(34) 'सौभाग्य' इस शब्द का विलोमार्थक शब्द क्या है ?
उत्तर --- दुर्भाग्य
-------------------------------------------
(35) 'सत्पुरुष' संधि का प्रकार कौन-सा है ?
उत्तर --- व्यंजन संधि
==============================
संकलक :- शंकर सिताराम चौरे ( प्रा. शिक्षक )
जिल्हा परिषद प्राथमिक शाळा - गरताड गावठाण
केंद्र - रोहोड, ता. साक्री, जि. धुळे
7721941496 / 9422736775
No comments:
Post a Comment